Thursday, 15 September 2016

स्वामी अक्षय चैतन्य से रमेश िद्ववेदी का साक्षात्कार.


 

सनातन संस्कार और साहित्य पर स्वामी अक्षय चैतन्य से रमेश िद्ववेदी का साक्षात्कार, जो रविवार 17.07.2016 को प्रभात खबर, कोलकाता में प्रकाशित हुआ.

Ramesh Dwivedi

 

 साधु नहीं चाहते साधुवाद

 वैदिक वांगमय के विशद अध्येता और उसकी प्रामाणिकता के पक्षधर स्वामी अक्षय चैतन्य इन दिनों कोलकाता प्रवास पर हैं. आपको चार्वाक दर्शन का अधिकारी विद्वान माना जाता है. वर्ष 2013 में आपने बनारस हिंदू विश्वविद्यालय द्वारा आयोजित ‘भारतीय दर्शन में निहित मूल्यबोध’ विषय पर व्याख्यान दिया था, जो काफी चर्चित हुआ था. आप साधु-संतों पर समाज में प्रचलित धारणा को सही दिशा देने के हिमायती हैं. आपसे रमेश द्विवेदी  ने संस्कार व साहित्य पर विस्तृत बातचीत की.
स्वामी अक्षय चैतन्य की दो पुस्तकें जर्मन पब्लिकेशन से प्रकाशित हो चुकी हैं, जो चार्वाक-दर्शन और यक्ष प्रश्न पर हैं. आपकी तीन और पुस्तकें एक अमेरिकी वेबसाइट पर उपलब्ध हैं. आपके दो ब्लॉग हैं, जिनमें हिंदी, अंगरेज़ी में कुछ प्रेरक कविताएं व तात्विक लेख हैं. यू-ट्यूब पर आपके दर्जनों वीडियो सनातन धर्म के विभिन्न विषयों पर विविध आयामों से प्रकाश डालते हैं. संस्कार व साहित्य पर आपके विचार स्पष्टवाद दर्शाते हैं.

 

प्र.1). गृहस्थों के लिए सरल एवं उत्तम साधना क्या है ?
- सर्वभूतहिते रता की भावना, ईश्वरार्पण बुद्धि और स्वधर्म पालन ही सर्वोत्तम, सरलतम एवं मुफ्त में होनेवाली साधना है.
 

प्र. 2). यह तो आतताई, आतंककारी भी करते हैं, तो ?
- उनमें पहलेवाली चीज़ नहीं रहती. मात्र अपने गुट, वाद, संप्रदाय, पंथ या धर्म विशेष की भलाई की कामना रहती है.
 

प्र.3). इससे और क्या लाभ होता है ?
- कर्तृत्वाभिमान और भोक्तृत्वाभिमान हावी नहीं होता. वैश्विक हित की कामना प्रदूषण रोकती है. व्यक्ति स्वत: अध्यात्म-पथ का अनुगामी हो जाता है.

 प्र.4). जन्म से वर्ण-व्यवस्था के निर्धारण में क्या अच्छाई है?
- बच्चा अपने पिता की कला बचपन से सीख सकता है. पैतृक-व्यवसाय के ग्राहक उसे मिल जाते हैं. बहुधा उसे बेकार नहीं रहना पड़ता.
 

प्र.5). फिर वर्ण-व्यवस्था बदनाम क्यों हो गयी?
 - अपना एकाधिकार कायम रखने हेतु औरों को आगे जाने से रोकना अनुचित है. शिक्षा, नौकरी और व्यापार में यह बहुत हुआ. इसके नाम पर शोषण अधिक हुआ है. जन्मना माननेवाले अपनी मर्यादा में नहीं रहे. खोखले दंभ में डूबे रहे.
 

प्र.6). वैदिक वांगमय किसके पक्ष में है ?
- एक शब्द में कहें तो आचरण. इसका खुलासा करें तो गुण-कर्म-स्वभाव. यहां गुण योग्यता से संबद्ध है.

 

प्र.7). यानी एक वर्ण परिवार में जन्मे बच्चे के गुण दूसरे वर्ण परिवार जैसे हों, तो उसे दूसरे वर्ण का ही माना जाये?
- बिल्कुल ठीक. राजा दिष्ट का पुत्र नाभाग कर्म के चले वैश्य बना. उस वंश में मरुत हुए, जो कर्म के चलते राजा बने. ऋषि विश्वामित्र और ऋषि वाल्मीकि का उदाहरण प्रसिद्ध है. इस नियम के चलते ही सांपों में भी ब्राह्मण, क्षत्रिय, वैश्य व शूद्र माने गये हैं. यह वर्गीकरण आयुर्वेद के सर्पदंश निवारण अध्याय में भी मिलता है. 
 

प्र.8). क्या स्वयं में कोई दिन, समय, रंग, दिशा, शुभ-अशुभ होते हैं ?
- कतई नहीं. सब संग-दोष या आचरण-दोष से शुभ-अशुभ बनते हैं. गोस्वामी तुलसीदास ने रामचरितमानस के बालकांड में कहा भी है  -
ग्रह, भेषज, पट, पवन जल पाइ कुजोग-सुजोग ।
होहिं कुवस्तु सुवस्तु जग लखहिं सुलच्छन लोग ।।
 

प्र.9). फलित ज्योतिष से क्या होनी टल सकती है?
- कदापि नहीं. पलटने का अधिकार ज्योतिष-शास्त्र के पास नहीं है. जितने दावे किये जाते हैं, उनकी जांच होने से यह बात उजागर होती है. संक्षेप में कहें, तो गणना से घटना के होने या ना होने का पता चल जाता है. प्राय: होने का भय दिखा कर जप-क्रियाएं बताई जाती हैं. यदि ज्योतिषी का संबंध जौहरी से है, तब वह ग्रह-दोष के निवारणार्थ रत्न  सुझाता है, नहीं तो हवन, दान, जप, तीर्थयात्रा आदि बतलाता है. 
 

प्र.10). आपने कई जगह दक्षिण दिशा को उत्तम बताया है, जबकि गरुड-पुराण व ऐसे एकाधिक ग्रंथों के आधार पर प्रचलित मान्यता कुछ और है. गीता के उत्तरायण मार्ग को स्वर्ग और दक्षिणायण मार्ग को नर्क बताया जाता है.
- दक्षिण दिशा ब्रह्मविद्या के आचार्य यमराज या धर्मराज की दिशा है. कठोपनिषद के अनुसार नचिकेता, यमराज के पास जाकर यह विद्या सीखते हैं. दूसरी ओर, पूजा के आरंभ में दसों दिशाओं को नमन किया जाता है. इसमें दक्षिण, यजुर्वेद से संबंधित है और इसके अधिपति देव हैं - रुद्र और इंद्र. गीता में दक्षिणायण का संबंध आवागमन से है. फिर चाहे वह नर्क हो या स्वर्ग. उत्तरायण का संबंध उस स्थिति से है, जहां आवागमन नहीं है. ध्यानाभ्यासी या साधक को हर दिशा को गुरुत्व देना चाहिए. यूं बाधाएं अधिक परेशान नहीं करतीं.
 

प्र.11).आप वर्ष 2001 में कोलकाता के बड़ाबाजार के तीन विद्यालयों में गीता पढ़ाने गये थे, वहां का अनुभव कैसा रहा?
- अधिकतर बच्चों को यही नहीं पता कि यह संवाद किसने लिखा. उनके घर में गीता की प्रति तक नहीं थी. खरीदने के लिए ग्रंथ-विक्रय केंद्र गये तो नये-पुराने संस्करण के फेर में पड़े रहे. जब गीता की प्रतियां मुफ्त बांटी गयीं, तब कइयों ने छीना-झपटी में फटने की बात बताते हुए दूसरी प्रति मांगी, क्योंकि घर में उनसे कहा गया कि फट गयी तो क्या हुआ. खेल-खेल में फट गयी. दूसरी मिल जायेगी. ये किसी मिशनरी के विद्यार्थी या अन्य धर्म-ओ-मज़हब के बच्चे नहीं थे. कई अभिभावक आकर प्रधानाचार्य से यह कार्यक्रम रोकने की बात करने लगे और दो-टूक कह दिया कि वे अपने बच्चों को गीता पढ़ाने के लिए यहां नहीं भेज रहे.
 

प्र.12). गोस्वामीजी ने साधना की दृष्टि से एकादशी के बारे में क्या कहा है ?
- तुलसीदास कृत विनय-पत्रिका के अनुसार एकादशी का अर्थ मन को वश में करना है. यद्यपि मन को वश में करना कठित है, पर असंभव नहीं. प्राणायाम, ध्यान, चिंतन-मनन के सतत अभ्यास से यह संभव है.
 

प्र.13). यू-ट्यूब में रामचरितमानस पर आपके वीडियो हैं. उसमें आप किसी गणित का उल्लेख करते हैं, उसके बारे में कुछ बतायें.
- मानस के उत्तरकांड दोहा 53 के बाद कहा गया है  -
नर सहस्र महं सुनहु पुरारी । कोउ एक होइ धर्म ब्रतधारी ।।
धर्मसील कोटिक महं कोई । बिषय बिमुख बिराग रत होई ।।
कोटि बिरक्त मध्य श्रुति कहई । सम्यक् ग्यान सकृत कोउ लहई ।।
ग्यानवंत कोटिक महं कोई । जीवनमुक्त सकृत जग सोऊ ।।
सब तो सो दुर्लभ सुरराया । राम भगति रत गत मद माया ।।
इस ग्रह पर मनुष्यों की आबादी धर्मसील में खप जायेगी. एक करोड़ धर्मसील में एक वैरागी. यहां अतिशयोक्ति अलंकार नहीं है. जीवन के कटु-सत्य का वर्णन है. गोस्वामीजी की दृष्टि में बाहरी तामझामवाली स्थिति की क़दर नहीं है. बाहरी वेशभूषा पहचान हेतु ज़रूरी लगे, यह और बात है, परंतु उसे महिमामंडित करना अनुचित है.
 

प्र.14). गायत्री पर आपके आलेख को जैसे बहुतेरों ने नकार दिया. क्या कहेंगे?
- उसके पहले छांदोग्योपनिषद को नकारें, उस पर लिखे भाष्य को नकारें, फिर भाषांतर या अनुवाद को नकारें. समष्टि लाभ पर चर्चा करें. व्यष्टि लाभ तो वामाचार से भी होता है. परंतु टिकता नहीं है.
 

प्र.15). हनुमानजी, जाम्बवंत, जटायु, संपाती आदि सही मायनों में क्या थे?
- ये पूरी की पूरी पशुयोनि वाले नहीं थे. इस चतुर्युग के महापुराण श्रीमदभागवत के मत से वे किम्पुरुष थे, जो पशु, पक्षी एवं मनुष्य की मिलीजुली योनि थी.
 

प्र.16). क्या सुरापान या मद्यपान की अवधारणा अपने यहां प्राचीन-काल से रही है ?
- वारुणी तथा मेरेयक नामक सुरा का उल्लेख श्रीमदभागवत में है. मेरेयक पीने में मीठी, पर मादक अधिक थी. देवराज इंद्र व बलराम वारुणी-पान के पश्चात मदमस्त होते हैं, तो द्वारका के राजकुमार मेरेयक पीकर. अब द्राक्षासव भले ही आयुर्वेदिक दवा मानी जाये, परंतु यह है एक भांति की सुरा. अल्कोहल की मात्रा नशे का स्तर तय करती है. रस या जूस कहें तो ठीक, केमिकल या रसायन कहें तो निषिद्ध. सौत्रामणि-यज्ञ, वामाचार और अन्य तामसी क्रियाओं में सुरा का उपयोग होता रहा है. कहीं-कहीं भैरव मंदिर में यह चढ़ाई जाती है. उज्जैन-धाम में यह देखा था. कम से कम उसे प्रसाद के रूप में नहीं बांटा गया. मात्र ढक्कन खोल कर मुंह जैसे छेद में उड़ेल दिया गया. वहां इसे धार्मिक कृत्य माना जाता है.
 

प्र.17). आजकल अच्छे संत घटते क्यों जा रहे हैं ?
- गृहस्थ से निकल कर ही व्यक्ति ब्रह्मचर्य, वानप्रस्थ और संन्यास की ओर बढ़ता है. उसमें जब भोगवाद या बाज़ारवाद हावी हो गया है, तब उससे निकला व्यक्ति कितना सही हो सकता है. आपलोग संत-महात्माओं को कोसते हैं, भ्रष्ट नेताओं को धिक्कारते हैं, परंतु अपना वैयक्तिक स्तर (जिसे आत्ममंथन से आत्मसुधार की ज़रूरत है) नहीं देखते. परिवारों में संस्कार देने के नाम पर अंधानुकरण हो रहा है? मात्र किताबी ज्ञान से चरित्र नहीं सुधर सकता. गृहस्थों को नियम-धर्म से चलते हुए सुदृढ़ होना पड़ेगा.
 

प्र.18). सदियों से समाज में साधु-संत, ऋषि-मुनि रहे हैं. इनमें ढोंगी-पाखंडी की पहचान कैसे करें. समाज के प्रति संतों का कर्तव्य क्या है और उनसे गृहस्थों का बर्ताव कैसा होना चाहिए.
- सदियों से संतों का एक ही कर्तव्य रहा है. वह चिंतन-मनन और व्यक्तिगत शोध के ज़रिये उन चीज़ों को समाज के सामने रखे, जिससे उसका सर्वांगीण विकास हो. चूंकि गृहस्थों के पास उसके लिए समय नहीं होता, अत: यह कार्य संतों पर छोड़ा गया था. इसके एवज़ में समाज उनकी आश्यकताओं की पूर्ति करता था और वे निश्चिंत होकर अपना योगदान देते थे. रही बात ढोंगी-पाखंडी संतों की पहचान करने की, तो चूंकि गृहस्थ-कुटुंब से ही साधु भी निकलते हैं, तो संतत्व की कठिन दिनचर्या का अनुपालन उनमें कइयों से नहीं हो पाता, इसलिए भटकाव आ जाता है. मतलब यह नहीं है कि पूरी संत बिरादरी ही भ्रष्ट हो गयी. संत तो पात्रता देखता है, फिर दे दिया करता है. बदले में कीर्ति-कंचन-कामिनी की कामना नहीं करता. समाज के दोषों को अनदेखा करनेवाला ठकुर-सुहाती बतियाता है.
जो शोध के ज़रिये समाज को कुछ दे रहे हैं, उनको यथासामर्थ्य प्रोत्साहित करना समाज का कर्तव्य है. कम से कम संत को हतोत्साहित करने का प्रयास नहीं करना चाहिए. वैसे भी साधु नहीं चाहता साधुवाद. यदि साधु कुछ देता है, तो गृहस्थों को बदले में आदर्श बर्ताव का प्रतिदान तो देना ही चाहिए, जिसका विधान हमारी प्राचीन मनीषा में भी है.
 

प्र.19). क्या आशीर्वाद से बच्चे संभव हैं? मानसी-सृष्टि क्या अब संभाव्य है?
- गर्भोपनिषद, वृहदारण्यकोपनिषद का अंतिम अध्याय, आयुर्वेद दैहिक-संबंधों को पुष्ट करते हैं. वैदिक काल में प्रजापति वर्ग के ऋषिगण संतति या सृष्टिकार्य करते थे. वहां भी निर्माण की बात है. अवतार भी कुछ अन्य नहीं, वरन् रासायनिक प्रकिया से ही निर्माण है, जिसके ज़रिये विशेष अधिकार दिया या शक्तिपात किया जाता है.
 

प्र.20). फिर आजकल यह गलत रूप में कैसे प्रचारित है?
- गुरु को भगवान मानो, उसके साथ दैहिक-संबंध उचित है, इससे नारी जीवन सुफल होता है, उससे पुत्र प्राप्ति में सहूलियत है - जैसी मनगढ़ंत बातें विभिन्न संप्रदाय के प्रवर्तक या उनकी आगे की पीढ़ियां फैलाती रही हैं. सन 1944 के पहले लाहौर के कुछ मामले चर्चित रहे हैं. इसी विषय पर सन 1885 में बंबई उच्च न्यायालय में वैष्णवों के एक संप्रदाय से संबद्ध एक मुकदमा हुआ था. एक नहीं, दसियों संप्रदाय इसे ग़लत नहीं मानते. यह नयी परंपरा नहीं है. दो-एक की पोल खुलती है, कुछ दिन होहल्ला मचता है, फिर सब त्यों का त्यों.
 

प्र.21). क्या बाबा लोग समाज-सेवा के साथ व्यापार भी कर सकते हैं ?
- हर कार्य साम-दाम-दंड-भेद पर आधारित है. आजकल साधना का यह रूप अधिक प्रचलित है. यह बिल्कुल उचित नहीं है. दरअसल साधु-संतों का काम व्यापार करना नहीं है. लिहाज़ा उनसे व्यापारी की तरह बर्ताव नहीं करना चाहिए.
 

प्र.22). साहित्य में बौद्धिक आतंकवाद बड़ा चर्चित शब्द रहा है. क्या भारत में यह किसी रूप में दिखता है ?
- हर शासक कुछ बुद्धिजीवियों को पालता है. जहां जिसकी दाल गलती है, वहां उसके अनुरूप पाठ्यक्रम में फेरबदल, साहित्य की मनमानी व्याख्या, अपने गुरु के रचयिताओं को आगे बढ़ाने, चहेतों को विद्यालय-महाविद्यालय-विश्वविद्
यालयों में खपाने आदि के कृत्य करवाये जाते हैं. विचारधारा विशेष के उपन्यास साल-दर-साल पढ़ाये जाते रहते हैं. िनहित स्वार्थ के आगे निरपेक्ष योग्यता िनस्सहाय बनी रह जाती है. जी हां, यह धीमा विष बड़े सधे हुए ढंग से पिलाया जाता है. इसे ‘वो’ नहीं तो और क्या कहेंगे.

प्र.23). आप साहित्य साधक भी हैं. आपकी एकाधिक पुस्तकें बाज़ार में हैं. ऐसे में साहित्य को अगड़े, पिछड़े, दलित, नारी आदि वर्गों में बांटे जाने को किस तरह देखते हैं?
- साहित्य का ऐसा वर्गीकरण काम्य या उपादेय नहीं है. इससे तो वैमनस्य ही बढ़ा है. कोई भी किसी के आंसुओं को स्याही बना कर या दुखती रग को टटोल कर साहित्य-सृजन कर सकता है, पर इससे प्रयोजन संदिग्ध रहता है, उसका सिद्ध होना तो दूर की बात है. सहितस्य भावं इति साहित्यं अर्थात्, जिसमें सब समाहित हो यानी सबका कल्याण हो, वही साहित्य है. साहित्य तो साहित्य होता है, अगड़ा, पिछड़ा, तेरा, मेरा नहीं हुआ करता. मां शब्द प्राचीन, अब तक अर्वाचीन. मख्खन युगों से बनता आया, हर बार नवनीत कहलाया. समीक्षा बच्चों का खेल नहीं है. जब उस अदृश्य सत्ता को देखने की दृष्टि ही संकुचित रही, तो साहित्य कैसे अछूता रहता. 

 

 

Wednesday, 6 July 2016

चार्वाक : आखिर सदियों से अस्पृश्य दर्शन क्यों ?

वैदिक वांगमय में सारे स्थापित दर्शन के सूत्र यत्र-तत्र बिखरे पड़े हैं. चिंतन-मनन एवं अध्यापन हेतु उन्हें अलग-अलग श्रेणियों में बांटा गया. क्या कारण है कि पाश्चात्य-दर्शन की परंपरा में परिवर्तन परिलक्षित होता है, जबकि भारतीय-दर्शन आज भी जहां के तहां हैं. वैचारिक संक्रमण मनुष्य को एक धरातल से दूसरे धरातल पर ले जाता है, इसीलिए बाहर से देखने पर लगता है जैसे किसी दर्शन विशेष का खंडन हो गया. सारे दर्शन हमारी अंतर्दशा को दर्शाते हैं, जहां मनुष्य देह को केंद्र में रख कर चिंतन प्रारंभ करता है. व्यवहार हो, भौतिकता हो अथवा अध्यात्म - सबके लिए देह एक अपरिहार्य माध्यम है. उसके बारे में स्वस्थ दृष्टि होनी चाहिए.

चार्वाक दर्शन के रोचक बिंदु :
1. प्रत्यक्ष ही प्रमाण
2. देह ही आत्मा
(चैतन्य विशिष्ट: काय )
3. स्वर्ग व परलोक की अवधारणा के प्रति महत् बुद्धि जगाने का ज़ोरदार खंडन.
(न स्वर्गो नापवर्गो ना नैवात्मा पार्लौकिक:
नैव वर्नाश्रमादीनाम क्रियश्चफल्देयिका)
4. वर्णव्यवस्था का प्रारूप जन्मना ही नहीं, बल्कि कर्मणा भी  है. इसमें गुणकर्म की प्राथमिकता शास्त्रोक्त है.
5. राजा ही ईश्वर
6. यज्ञ में पशुबलि व नरबलि का विरोध
7. श्राद्धकर्म का विरोध
8. मृत्यु  ही  मोक्ष
9. भस्म-तिलक-माला-जटा आदि बाह्य पाखंड का विरोध
10. अश्वमेध-यज्ञ में व्यक्ति से जु़ड़ी अंतरंग क्रिया का विरोध

दर्शन की सुदीर्घ व समृद्ध परंपरा में सर्वप्रथम नाम आता है चार्वाक दर्शन का. सदियों से यह ऐसा दर्शन रहा है, जिसका दर्शन तो दूर, अवलोकन या मंथन की बात तक करने से कथित प्रबुद्ध-वर्ग और वैदिक साहित्य के झंडाबरदार भड़क जाते हैं. चार्वाक को लेकर पूर्वाग्रह से ग्रस्त एक बड़ा वर्ग इसे दर्शन ही नहीं मानता. जबकि अन्य वर्ग इसे वेद-निंदक, ईश-निंदक या परलोक को नकारनेवाला अथवा, सबका खंडन करनेवाला मानते हैं. क्या चार्वाक दर्शन इतना त्याज्य अथवा, अनुपादेय है? यदि ऐसा ही है, तो श्रीमद्भगवद्गीता, भागवत महापुराण और कई उपनिषद इसके पक्ष में क्यों हैं ?
चार्वाक की सर्वाधिक निंदा इसके दो विचारों को लेकर प्राय: होती है. एक -

यावज्जीवेत सुखं जीवेत ऋणं कृत्वा घृतं पीवेत, भस्मीभूतस्य देहस्य पुनरागमनं कुत:

अर्थात, जब तक जियो मौज़ से जियो और कर्ज़ लेकर घी पियो मतलब मौज़ मस्ती करो, कैसी चिंता, देह को भस्म हो जाने के बाद फिर वापस थोड़े ही अाना है?
कर्ज़ के लिए वित्तीय संस्थाएं कमाई या संपदा का प्रमाण-पत्र देखती हैं. अक्सर संपति गिरवी रखी जाती है. यहां तक कि कर्ज़ के तलबगार के चरित्र की पड़ताल की जाती है. कर्ज़ लेकर जीने को गलत मानने की अवधारणा बहुधा उन्नति नहीं होने देती. जैसे उत्पादन के वास्ते कारखाना लगाना या महंगी मशीन, बस, ट्रक आदि खरीदना - अनेक मामलों में पूरी पूंजी नहीं मिल पाती. कुछ राशि कई बार अपनी ज़ेब से लगानी पड़ती है. शिक्षा के लिए कर्ज़ भी सहज नहीं मिलता. प्रमाण-पत्र न्यूनाधिक हो सकते हैं, पर इसकी प्रक्रिया दुरूह होती है.
चार्वाक ने ऋण लेकर घी पीने या सुखपूर्वक जीने की बात असल में व्यक्ति के स्वास्थ्य को ध्यान में रख कर कही है. यह दर्शन लगातार सुखपूर्वक जीने की बात करता है. अब ना तो रोज़ कर्ज़ मिलता है ना ही रोगी सुखपूर्वक जी सकता है. उसके लिए परिश्रम एवं स्वास्थ्य दोनों चाहिए. तो क्या यह दर्शन भौतिकवादी या जड़वादी हो गया? देह धारण के पश्चात रोटी, कपड़ा, आवास सबको चाहिए. जीने की न्यूनतम ज़रूरतों की पूर्ति न्यायसम्मत व धर्मसम्मत है. जबकि भौतिकवाद या जड़वाद वह है, जहां व्यक्ति संसाधनों पर अपना एकाधिकार समझ मनमानी करने लगता है. प्रसंगवश उल्लेख्य है कि उपनिषदों में कहीं भी गरीबी या भिक्षाटन को महिमामंडित नहीं किया गया. यह भावना लेखक की कपोल-कल्पना मात्र नहीं है. यह मुगालते में ही रहना होगा कि साहूकार यूं ही कर्ज़ दे देता है. वह भी संपति के आधार पर कर्ज़ देता है या उसके बदले बंधुवा मज़दूरी करवाता है.
दूसरा विचार वेद से संबद्ध है, जिसका निहितार्थ जाने बिना ही चार्वाक को कठघरे में खड़ा कर सज़ा सुना दी गयी है. दूसरा विचार है :

त्रयो वेदस्य कर्तारो भण्डधूर्त निशाचरा:, जर्भरीतुर्फरीत्यादि पंडितानां वच: स्मृतां
अश्वस्यात्र हि ... तु पत्नी ग्राह्यं प्रकीर्तितं, भण्डैस्तद्वत्परं चैव ग्राह्य जातं प्रकीर्तितं,
मांसानां खादनं तद्वन्निशाचरसमीरितं.

अर्थात, कर्मकांड के नाम पर अश्वमेध-यज्ञ की कुछ क्रियाएं सभ्य समाज के अनुकूल नहीं हैं. दूसरी ओर, पशुबलि जिन यज्ञों में होती है, वहां प्रसाद के रूप में उसके मांस को ग्रहण करने का विधान है. यदि चार्वाक ने इस पर प्रश्न उठाया, तो क्या गलत कर दिया? इस पर विशद चर्चा सही समय-सही स्थान पर की जा सकती है. वैदिक सूत्रों पर चर्चा वैदिक नियमों के दायरे में ही होनी चाहिए. जैसे रसायनिकी के मामले में भौतिकी प्रमाण नहीं है, वैसे ही दर्शनों के मामले में मनमाने ढंग से कुछ भी कहना न्यायसंगत या शास्त्रसम्मत नहीं है.
चार्वाक पर प्रामाणिक ग्रंथों की कमी नहीं है. एक ग्रंथ सन 1940 में ओरियंटल इंस्टीच्यूट वडोदरा से प्रकाशित जयराशिभट्ट विरचित ‘तत्वोपप्लवसिंह:’ है. इससे 12 वर्ष पहले सन 1928 में कलकत्ता से प्रकाशित ‘चार्वाक षष्ठी’ ग्रंथ भी उल्लेखनीय है, जिसके रचयिता हैं दक्षिण रंजन शास्त्री.
चार्वाक-दर्शन के सिद्धांतों की संख्या को लेकर विद्वानों में मतभेद रहा है. भट्टजी के ग्रंथ में जहां यह संख्या 10 भी पार नहीं करती, वहीं शास्त्रीजी के ग्रंथ में यह संख्या 100 है. इसमें खासियत यह है कि ब्रह्मसूत्र की भांति पूर्व-पक्ष के सिद्धांतों के साथ उत्तर-पक्ष को भी रखा गया है. सरसरी तौर पर देखने से ग्रंथ में विरोधाभास झलकेगा, जिससे पाठक या शोधार्थी भ्रमित हो सकता है. अन्य मतों के आचार्यों ने विरोध के नाम पर चार्वाक के सूत्रों का उल्लेख अपने ग्रंथों में किया है. अत: जब शोध करने की इच्छा बलवती हुई, तो सभी संबद्ध पक्षों का समग्र समावेश करना पड़ा.
किसी दर्शन को समझने के दो तरीके हैं - पहले में मताग्रह हावी रहता है. स्वयं को प्रिय लगनेवाले दर्शन के सिद्धांतों में लक्ष्यार्थ देखा जाता है. जबकि दूसरे तरीके में ग्रंथों के साथ संगति लगायी जाती है और दर्शन को दर्शन के धरातल पर समझा जाता है, ना कि मनमाने तरीके से. संस्कृत व्याकरण के लचीलेपन या संस्कृत में सुलभ प्रामाणिक-ग्रंथों की ढीली या भेद्य कूटबद्धता के कारण इनका मनमाना अभिप्राय निकाल गया. फलस्वरूप ऊल-जलूल व्याख्याएं कर दी गयीं. लक्ष्य एक ही रहा - येन-केन-प्रकारेण अपने मत को स्थापित करना. मध्ययुग के अनेक आचार्यों के आपसी मतभेद का अतिवाद उनके साहित्य में दिखता है. प्रतिपादन की शैली भिन्न हो सकती है, परंतु यहां तो मूल ग्रंथ ही नहीं छोड़ा गया. इसका ज्वलंत उदाहरण हैं श्रीमद्भगवद्गीता पर रचे गये भाष्य व टीकाएं. बहुतेरे अपना राग अलापने में लगे हैं. बहुतों के लिए वह प्रामाणिक ग्रंथ ही नहीं है. वे खुल कर नहीं बोलते, परंतु प्रच्छन्न रूप में विरोध जारी है. रामकथा का कचरकूट तो बेधड़क हुआ है. अप्रामाणिक या भ्रामक तथ्यों से भरे ग्रंथों के आधार पर धारावाहिकों और प्रवचनों का बोलबाला है. ऐसे माहौल में चार्वाक का अवहेलित रहना स्वाभाविक है. हाल यह है कि नास्तिक शब्द की व्याख्या भी मतानुसार हुई है. इसका प्राचीन उल्लेख महाभारत में हुआ है, जहां हर बार यह मूर्ख के अर्थ में प्रयुक्त है.
कर्मकांड में विश्वास रखनेवालों के लिए परलोक ही सब कुछ है. जब वेदांत उसे हल्के रूप में चित्रित कर उसमें महत् बुद्धि नहीं जगाता, तब उसे तो कोई नास्तिक या अनीश्वरवादी नहीं कहता! गीता के द्वितीय अध्याय में कर्मकांडवाले भाग पर हल्के रूप में दृष्टिपात किया गया है. इसी तरह भागवत में भी स्वर्गादि की प्राप्ति हल्के ढंग से चित्रित है अर्थात, वह बड़ी प्राप्ति नहीं मानी गयी है, वरन लोक से दूर रहने की शिक्षा दी गयी है. उन्हें कहीं-कहीं निरर्थक तक बतलाया गया है.
चार्वाक का यह कथन कितना तार्किक है कि चाहे देह से हो या दुख से, मुक्ति पूरी तरह मरण से ही संभव है - मतलब मृत्यु ही मात्र मोक्ष है. कर्मकांड के आक्रामक व आडंबरवाले िहस्से व्यर्थ उपक्रम हैं और स्वर्ग-नर्क पुरोहितों के दिमाग से उपजे प्रपंच. यह परंपरा असुर समाज के मनीषियों की देन है. इसी का पुरज़ोर विरोध चार्वाक ने किया है. परलोक का कोई प्रमाण नहीं है.
चार्वाक की अवहेलना के पीछे खानदानी ढंग से चला राजतंत्र का विरोध भी है. चार्वाक ने स्पष्ट रूप से कहा - ‘ जनता द्वारा समर्थित व्यक्ति राजा है और उसे ईश्वर की तरह मानो.’ यह स्पष्टत: आज के लोकतंत्र का समर्थन है. ऐसी भावना अन्य दर्शन में नहीं मिलती. इसके सिद्धांतों से कूटनीतिज्ञ चाणक्य तक प्रभावित थे. चार्वाक ने ज़ोर देकर कहा :
 वरमद्यकपोत: खो मयूरात् -
यानी संदिग्ध भविष्य में सुंदर मयूर की आशा संदिग्ध है. वर्तमान के कम सुंदर कपोत को ग्रहण करना चाहिए. चार्वाक के इस सूत्र को चाणक्य ने अपनाया. प्राप्त परिस्थिति का सदुपयोग तथा उसमें संतोष करना कोई गलत शिक्षा नहीं है. चार्वाक की उपयोगिता असंदिग्ध है. काश! दर्शन-शास्त्र संकाय में चार्वाक को ठीक से पढ़ाया जाता.

Books:- charvaja Management in hard copy and one kindle edition in Amazon.


Sunday, 7 February 2016

Zoo - which is better ?

The first time I went to the zoo I was ten years old. The zoo in the city was divided into two blocks. The first block had tigers, lions, leopards, giraffes, elephants, rhinos, monkeys and gorillas. The second one was full of deer, birds, peacocks, and rabbits.
 
We sat near where the deer were roaming. When they were gone, we took out our sandwiches and started eating. We didn't notice a small deer coming from behind us. All of a sudden, he jumped up and took a bite of my sister's sandwich. We were all surprised by this. We laughed and the deer went back to his home.
 
There was a parrot uttering bad words. When we asked, the guard said someone had taught the parrot those bad words. We took it as a shame. Human beings are really social animals. A two legged, uncultured, pretentious, self hypnotised
animal in human form. 
 
Peacocks normally dance during the rainy season. It was winter and to our surprise, he was dancing. Was he happy to see us or was he in a good mood? This is still a mystery.
 
The gorilla family was busy and not interested in watchers. Even real carnivores were busy within their domain. None were hiding their true nature like us. So-called humans are more interested in the life of others. They love to advise those values without following themself. People talk about animal love and openly destroying them in one or the other way. It seems wild animals are more safe in the zoo. And yeah dear monkeys were eager to see us. I wondered if that proved a link between monkey and man. Both words start with 'm'. What a coincidence? 

Do we ever think of visiting our inner zoo? or seeing a mirror in order to see the reflection of the carnivores block of the city zoo? The wild animals in the cages do not attack for fun or fame. It is our specialty. All of us are more or less in this art. Why can't I be aware of this? We don't have to go anywhere. We must decide on this issue. Which zoo is better, more comfortable and more safe? After all, everyone has the liberty to choose. 


Saturday, 6 February 2016

English poem -Angel


                                                        Angel
Cute, charming, birdie / why lips are sealed / not the time for shrinking / air searching birdsong / sky missing the company / flora feeling sorry / recall the chirping days / virgin voice / soothing moments thou presence gave / thou shared the smile / none felt lonely / now vacuum everywhere / thou virgin look toward the human race / yeah a rat race / expert in rat rhymes / love rigarmolish procedures / bundled with own and adopted tension / why birdie stopped singing / just stay as an angel in life / go on spreading smile.

Monday, 13 October 2014

महाकुंभ का समसामयिक विवेचन

 रमेश द्विवेदी जी को शत शत धन्यवाद । अपनी व्यस्त दिनचर्या में से समय निकाल कर इसे तैयार किया ।

 




महाकुंभ का ऐसा समसामयिक  विवेचन अन्यत्र दुर्लभ, निरुत्तर हो गया हूं.

काश! संतों के बारे में सामाजिक सोच बदल जाता महाकुंभ / साधु नहीं चाहते साधुवाद

 - महाशिवरात्रि को संपन्न हुआ था प्रयाग महाकुंभ-2013 - प्रयाग महाकुंभ-2013 में सशरीर रहे स्वामी अक्षय चैतन्य का सामयिक व आध्यात्मिक विवेचन

जब त्रेता में श्री राम, सीता स्वयंवर के लिए जनक दरबार में पधारे, तब सभी ने निज भावभूमि से उनके दर्शन किये. बैरियों (दुश्मनों) को वह काल स्वरूप लगे, भक्तों को इष्टरूप, तत्वज्ञों को तत्व स्वरूप तो वृद्ध-गृहस्थों को आदर्श-पुत्र स्वरूप लगे. वैसी ही भावना महाकुंभ को लेकर होती है, जब हम इसका सशरीर हिस्सा बनते हैं. जैसी दृष्टि वैसी सृष्टि. यह सिद्धांत हम सब पर समान रूप से लागू है.

    तो आइये हम इस बार इलाहाबाद में लगे पूर्णकुंभ के अवलोकन से इसका सार आत्मसात करने की चेष्टा करें. वस्तुत: कुंभ भारतीय साधु-संत समाज का वह मेला है, जहां हर आयु, वर्ग, श्रेणी, बोली, स्तर, जाति, ढंग व संप्रदाय या पंथ के संत-महात्मा इकट्ठे होते हैं. वैसे गाहे-बगाहे साधु कहीं-ना-कहीं दिख जाते हैं, पर कुंभ में वे एक साथ भारी संख्या में विविध, विचित्र रूपों में दिखते हैं. खड़िया पलटन से लेकर मनीषी संतों का जमघट लगता है. यह वैयक्तिक स्तर पर भावबोध या संस्कार पर है कि व्यक्ति या भक्त उनसे पाना क्या चाहता है.

    हम बहुधा धरा पर रहते हुए भी यथार्थवादी धरातल से उठे या कटे रहते हैं. यानी ज़मीनी सच्चई से मुंह फेरे रहते हैं. इसका ज्वलंत उदाहरण महाकुंभ-2013 के विशाल मेला-प्रांगण में दिखा. वहां कठोपनिषद के सत्संग में इने-गिने लोग ही थे. इसकी एक कक्षा सेक्टर सात में साधना सदन के शिविर और दूसरी कक्षा सेक्टर नौ में मां पूर्णप्रज्ञा के शिविर में चलायी जा रही थी, जबकि फिल्मी गीतों की पैरोडी पर भजन पेश करते शिविरों में हजारों की भीड़ थी. कहने को कह सकते हैं कि कठोपनिषद से बहुतेरे अनजान हैं, तो वे क्यों जाते?

    अनजान तो आप नागा, गांजा सुल्फा व कई भौंड़ी हरकतें करनेवाले साधुओं से भी हो सकते हैं. उनके शिविरों में कतार लगाते तो हिचक नहीं हुई, अर्थात घर में बैठ कर ऐसे साधुओं की निंदा या आलोचना तो खूब की जाती है, पर ऐसे मौकों पर उन्हें देखने का लोभ संवरण नहीं कर पाते.

विरले ही भेद पाते हैं घेरेबंदी । दूसरी दृष्टि से देखें, तो महाकुंभ या ऐसे अन्य मेलों में ऐसे दृश्य भी जरूरी हैं. रामचरितमानस में गोस्वामी तुलसीदास ने दुष्टों को बखाना है. इसलिए कि वे ईश्वरोन्मुख होने को प्रेरित करते हैं. कुंभ में ऐसी भीड़ जुटानेवाले साधु, उन मनीषी या पहुंचे हुए संतों (जिन्हें स्वभावत: सुर्खियों में रहने से परहेज होता है) की रक्षा करते हैं, जो भीड़ की रेलम-पेल से दूर रहना चाहते हैं. कोई जिज्ञासु या सत्यान्वेषी ही ऐसी घेरेबंदी को भेद पाता है.

    प्रशासनिक स्तर पर देखें, तो इस बार का महाकुंभ सफल रहा. यही क्या कम है कि मेला परिसर में इस दफा ना तो एक मख्खी भिनकी, ना ही मच्छर भन्नाये. ऐसा संभव हुआ अभूतपूर्व सुरक्षा-व्यवस्था के कारण. भीड़ का मार्गदर्शन करते जवानों व स्वयंसेवकों की मुद्रा व भंगिमा सकारात्मक थी.
    इतिहास के आईने में झांकें, तो पता चलता है कि कुंभ में बेशकीमती जानें जाती रही हैं. इस दृष्टि से प्रयाग का महाकुंभ-2013 भी अछूता नहीं रहा. एकाधिक मामलों में लोगों की हठधर्मिता, उत्तेजना, आवेग, आवेश से हद हो गयी और स्थिति विकट होने लगी. वे बात मानने को राजी ही नहीं थे. इसका खामियाज़ा अनेक लोगों को भुगतना पड़ा. मौनी अमावस्या के शाही स्नान के दिन यह अकिंचन भी भगदड़ में फंसा, पर स्थिति बिगड़ते-बिगड़ते संभल गयी.
  
अन्न क्षेत्र के मामले में स्थिति बहुत अच्छी थी. हजारों लोगों के भोज की व्यवस्था मुफ्त थी. कहीं-कहीं दो वक्त के भोजन के साथ नाश्ते का इंतजाम भी था. कई लोग यथाशक्ति खिंचड़ी बनवा कर सुबह बांटते थे. विचित्र परंपरा वाले देश के महाकुंभ में एक अलहदा चलन भी दिखा. एक शिविर में खड़े-खड़े ही पत्तल-गिलास फेंकने का नियम था. वे लोग दाल, चावल व सब्जी तो झुककर परोसते, पर रोटी के लिए शर्त थी कि दोनों हाथ ऊपर उठा कर मांगें. पूछने पर जवाब मिला :
‘सब कोई भिखारी हो और बिना ऐसे मांगे रोटी नहीं मिलेगी.’
 उनके यहां पानी भी नहीं दिया जा रहा था. यूं तो अनेक शिविरों में सबके लिए पानी नहीं था, पर वहां साधु-संतों को पानी से भरा गिलास जरूर दिया जाता था.

    कुंभ में पुण्य स्नान की आस में करोड़ों लोग पहुंचते हैं. सब यही सोचते हैं कि मुख्य स्नानवाले दिन संगम में सहज ही डुबकी लगा लेंगे और इससे मुक्ति मिल जायेगी. वस्तुस्थिति तो महाकुंभ जानेवाले ही जानते हैं, पर इतना तय है कि मुख्य स्नानवाले दिन आम गृहस्थ अपने बूते विशेष डुबकी नहीं लगा सकता. उसे किसी ना किसी अखाड़े के साथ होना पड़ता है, अन्यथा, शाही स्नानवाले दिन तड़के से ही अखाड़ों की अंतहीन कतार उमड़ने लगती है.

सर्वप्रथम जूना अखाड़े की बारी आती है, जिसके अंतर्गत नागा साधुओं का जुलूस निकलता है. फिर अन्य अखाड़ों की कतार लगती है. इनमें महामंडलेश्वर अपने-अपने मंडलेश्वरों के साथ सजे-धजे वाहनों में निकलते हैं. उनके साथ शिष्यों की भीड़ रहती है, जिनमें गृहस्थ भी अपने-अपने अखाड़ों के बिल्ले लगाकर साथ चलते हैं. कई फरसा या परशु, त्रिशूल, तलवार, चिमटे आदि लेकर शक्ति-प्रदर्शन करते हुए चलते हैं. इन सब के स्नान में ही दोपहर बीत जाती है. आम गृहस्थ को आस-पास गंगा-यमुना या दूसरी नदियों में डुबकी लगा कर संतोष कर लेना पड़ता है.

    कुंभ के माहात्म्य को एक और दृष्टि से देखना-समझना युक्तिसंगत होगा. इस देश में नदी-संगमों की कमी नहीं है. कहीं ना कहीं नदियों का संगम होता रहता है. ना जाने कितनी धाराएं गंगा को पुष्ट करती हैं. चंबल से यमुना और फिर वह गंगा में मिल जाती है. हर कुंभ समाज को कुछ ना कुछ देकर ही जाता है. इलाहाबाद में एक ओर से गंगा, दूसरी ओर से यमुना आकर मिलती हैं, अदृश्य सरस्वती नदी की तुलना हम ज्ञान रूपी सरस्वती से करें, तो वह कुंभ के दौरान उपलब्ध रहती है.

इसके सामाजिक निहितार्थ पर मंथन करें, तो पता चलता है कि मत-मतांतर के लोग जब एक साथ-एक जगह मिलते हैं, तो एक नवचेतना की गुंजाइश पैदा होती है, जो राष्ट्रीयता की भावना को प्रोत्साहित करती है. इतना बड़ा जन-सैलाब विश्व में कहीं अन्यत्र नहीं उमड़ता. इसका उपयोग राष्ट्रीय समस्या के समाधान में होना चाहिए, जिसका प्रयास इस महाकुंभ में भी दुर्भाग्यवश नहीं दिखाई पड़ा.

जैसा समाज वैसा साधु
  
अखाड़ा परिषद, शंकराचार्य पीठों व आम मठों की आपसी खींचतान को देख कर यही लगा कि प्रश्न चाहे गंगा का हो अथवा गाय का, यत्र-तत्र-सर्वत्र वर्चस्व की लड़ाई है. सभी अपने झंडे या परचम तले दूजे को देखना चाहते हैं. यहां तक कि तिरंगे के नीचे भी एकजुट होने से अनेक लोगों को गुरेज है. जैसा समाज, वैसा साधु. आखिर वह भी तो समाज से ही निकला व पनपा है, किसी परग्रह से आया एलियन नहीं!